कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के जिला कार्यसमिति की बैठक दिनांक 23 जुलाई 2021 सरस्वती शिशु मंदिर कसया कुशीनगर में पूर्वाहन 11:00 बजे से प्रारंभ होगी। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री और गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी।उन्होंने बताया कि बैठक में जिला प्रभारी व पदाधिकारी,सदस्य जिला कार्यसमिति, मंडलों के अध्यक्ष व प्रभारी,प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्य व अध्यक्ष जिला पंचायत,मोर्चों के जिला अध्यक्ष,सांसद व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष ,पूर्व सांसद व पूर्व विधायक,अध्यक्ष नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद,सदस्य प्रदेश परिषद व प्रदेश कार्यसमिति,जिला में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी,संयोजक व क्षेत्रीय पदाधिकारी भाग लेंगे ।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…