News Addaa WhatsApp Group

BJP Kushinagar/कप्तानगंज: योगी सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान ऐतिहासिक विकास का कार्य किए- राजनारायण

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 17, 2021  |  9:16 PM

868 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
BJP Kushinagar/कप्तानगंज: योगी सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान ऐतिहासिक विकास का कार्य किए- राजनारायण

कप्तानगंज/कुशीनगर। विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ता अभी से मनोयोग से लग जाएं आने वाला 2022 भारतीय जनता पार्टी का है जिसको जिताने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता तन-मन-धन से लग जाएं। उक्त बातें रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के रामकोला विधानसभा प्रभारी राजनारायण ने कप्तानगंज विकास खंड के घोड़ादेऊर में कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जुटे हैं रामकोला विधानसभा के कार्यकर्ता भी मनोयोग से पार्टी को जिताने के लिए तन मन धन से तैयार हो जाएं। रामकोला विधानसभा में हम लोग मजबूती से काम करेंगे।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

भारतीय जनता पार्टी की सरकार आगामी 2022 में बन रही है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में अपने कार्यकाल के दौरान ऐतिहासिक विकास का कार्य किए। प्रदेश में अराजकता भय भूख भ्रष्टाचार पूर्ण रूप से समाप्त हैं रामराज्य चारों तरफ दिखाई दे रहा है। किसान नौजवान मजदूर सभी वर्ग खुशहाल है जिसको लेकर सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में भ्रमण कर सरकार की योजनाओं को बताएं और आगामी सरकार बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। बैठक का संचालन चंदन गुप्ता अध्यक्षता पप्पू पांडेय ने किया।

इस दौरान सूरज गुप्ता पवन यादव गोल्डन सोनू शर्मा महेश सिंह सुरेश यादव रोहित सिंह अक्षयबर सिंह सरवन यादव राधेश्याम गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking