News Addaa WhatsApp Group Join करें

विधानसभा चुनाव में कुशीनगर जनपद के सभी सातों सीटों पर भाजपा की प्रचण्ड विजय होगी- रमेश सिंह

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 14, 2021  |  8:51 PM

807 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विधानसभा चुनाव में कुशीनगर जनपद के सभी सातों सीटों पर भाजपा की प्रचण्ड विजय होगी- रमेश सिंह WhatsApp

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी व पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश सिंह के प्रथम बार जनपद आगमन पर जनपद की सीमा पन्द्रह मील से लेकर रविन्द्र नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय तक सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

आपके लिए और..- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया तहसील स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक, दिया...

भाजपा जिला कार्यालय पर भी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र सहित सभी जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त प्रभारी के आगमन पर सभी कार्यकर्ता उत्साहित दिखे। जिला कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए जिला प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि कुशीनगर में जो स्नेह और सम्मान कार्यकर्ताओं द्वारा मिला है उसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और आप सभी के प्रयास से आगामी विधानसभा चुनाव में कुशीनगर जनपद के सभी सातों सीटों पर भाजपा की प्रचण्ड विजय होगी।

जिला प्रभारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज देश व प्रदेश में भाजपा अपने कार्यो से जनता में लोकप्रिय है। सरकार ने कोरोना काल में सराहनीय कार्य किया है। लोगों का मुफ्त इलाज, वैक्सीनेशन, राशन दिया। कोरोना काल में कोई भूखा नही सोया। जनता पुन: उप्र में भाजपा की सरकार देखना चाहती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र और का संचालन महामंत्री संतोष राय ने किया।सांसद विजय कुमार दुबे जी, जिला महामंत्री विवेकानंद पांडे,राणा प्रताप राव, सुदर्शन पाल,ओपी मिश्रा,जयप्रकाश शाही,लल्लन मिश्र जीअवधेश सिंह,विजय शुक्ला,दुर्गेश राय,विनोद भारती, विवेकानंद शुक्ल,रामसागर कुशवाहा,अतुल श्रीवास्तव, सभी मंडल अध्यक्ष ,सभी मोर्चों के अध्यक्ष आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी के पांच बोटा सागौन की लकड़ी बरामद, पिकअप समेत एक गिरफ्तार
चोरी के पांच बोटा सागौन की लकड़ी बरामद, पिकअप समेत एक गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की पांच बोटा सागौन की…

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण व पंजीयन शिविर आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण व पंजीयन शिविर आयोजित

हाटा कुशीनगर । श्रम विभाग, कुशीनगर द्वारा शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत…

अथरहा में जनसमस्याओं को जानने गांवों में भ्रमण किया युवा नेता अभय प्रताप राव,बधवाई राखी
अथरहा में जनसमस्याओं को जानने गांवों में भ्रमण किया युवा नेता अभय प्रताप राव,बधवाई राखी

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया तहसील स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक, दिया सख्त निर्देश
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया तहसील स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक, दिया सख्त निर्देश

हाटा कुशीनगर शुक्रवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking