कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय ब्लॉक सभागार मे शनिवार को विधान सभा रामकोला के बूथ सशक्तिकरण अभियान सत्यापन की बैठक संपन्न हुई जिसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी रहे तथा अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कप्तानगंज आनन्द मिश्रा ने किया बैठक मे आगामी लोक सभा चुनाव २०२४ हेतु बूथ को मजबूत करने, पन्ना समिति बनाने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ तक पहुंचाने, एव सरकार के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई
बैठक मे चर्चा के दौरान बतौर मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी संगठन की सबसे छोटी इकाई की मजबूती ही हमारी वास्तविक मजबूती है इसलिए हमे सभी बूथ अध्यक्षो व पन्ना प्रमुखों को लेकर आगे बढ़ना चाहिए ।
बैठक में राधेश्याम दीक्षित,रामगोपाल गुप्त, पूर्व चेयरमैन विजय खेतान,विजय कनौजिया,विनोद गुप्ता, सुषमा शर्मा जितेंद्र मिश्रा,प्रदीप अग्रहरी,लाल बहादुर मल्ल, मनीष मिश्रा सहित सभी मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…