Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • सेवरही में परिजनों को बाहर से बंद कर लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर सवाल• हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका
Advertisement

Buddha PG college Kushinagar/कुशीनगर: बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नए सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन 24 जून से, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

न्यूज अड्डा कसया
Jun 23, 2022, 6:07 PM IST • अब तक 3.2K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर में सत्र 2022-23 स्नातक बी.ए,बी.एस.सी गणित वर्ग, बी.एस.सी जीव विज्ञान वर्ग और बी.कॉम प्रथम वर्ष) के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इन पाठ्यक्रमों में से किसी में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर दिनांक 24 जून 2022, दिन शुक्रवार से अपना प्रवेश फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसकी हार्ड कॉपी 6 जुलाई से महाविद्यालय में जमा की जाएगी।ज्ञातव्य है कि पिछले वर्ष से महाविद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन लिये जा रहे हैं और जो विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाएंगे उनका प्रवेश सम्भव नहीं होगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप सीवीसीएस पाठ्यक्रम के अंतर्गत होने वाले प्रवेश में इंटरमीडिएट के पश्चात गैप की पूर्व निर्धारित बाध्यता समाप्त कर दी गई है।उक्त जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सिद्धार्थ पाण्डेय ने दी।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi