News Addaa WhatsApp Group Join करें

छितौनी: शीतलहर से बचाव को लेकर जरूरतमंदों को किया गया कंबल वितरित

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 4, 2023  |  6:33 PM

745 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
छितौनी: शीतलहर से बचाव को लेकर जरूरतमंदों को किया गया कंबल वितरित WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। नगर पंचायत छितौनी के सब्जी मण्डी में बुधवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे एवं विशिष्ट अतिथि विधायक विवेकानंद पांडेय ने कड़कड़ाती ठंड से एक वर्ग के बचाव के लिए 1500 लोगों में कम्बल वितरित किए।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

सांसद विजय दूबे ने कहा, भाजपा हमेशा से सामाजिक कार्यों में अग्रणी रही है और जैसे की प्रधानमंत्री मोदी भी कहते हैं कि हमें सबको साथ ले कर चलना चाहिए। इसीलिए आज जब इस कड़कड़ाती सर्दी में समाज के एक वर्ग को मदद चाहिए तो हम सभी अपने-अपने स्तर से मदद कर रहे हैं। ज़रूरतमंदों की मदद के लिए हमारी पार्टी, कार्यकर्ता हमेशा से आगे रहते हैं। कहा की समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता सिर्फ भाजपा की मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार कर रही है। गरीबों को छत, शौचालय, निःशुल्क राशन, पीएम सम्मान निधि बिना भेदभाव सभी पात्रों को मिल रहा है। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कंबल बांटने की प्रशंसा करते हुए कहा कि गरीब, बेसहारा, जरूरतमंदों के लिए यह कठिन समय होता है। लेकिन कहते हैं न कि ईश्वर इस धरती पर किसी न किसी को निमित्त बनाकर जरूरतमंदों का ख्याल रखते हैं। उन्होंने नगर पंचायत छितौनी के सर्वांगीण विकास कार्यों के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए खड्डा-पनियहवा मार्ग को शीघ्र शुरू होने की बात की। इस दौरान लगभग 1500 कम्बल वितरित किए गए। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाण्डेय एवं अजय गोविन्द राव शिशु ने भी संबोधित किया। संचालन प्रभाकर पाण्डेय एवं अध्यक्षता चन्द्रप्रकाश तिवारी ने किया। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ.रामबाबू गुप्ता और युवा समाजसेवी प्रिशु गुप्ता ने सभी का आभार जताया।

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्रा, निकाय प्रभारी हरी राय, संतोष मणि त्रिपाठी, रामानुज मिश्रा, प्रद्युम्मन तिवारी, नागेंद्र दूबे, दीपू सरावगी, संजय हमदर्द, कुणाल राव, प्रशांत मिश्रा गुरु, जितेंद्र यादव, राकेश मद्धेशिया, एसएचओ रामसहाय चौहान, बालमुकुंद दूबे, राजेन्द्र अग्रवाल, विकास सिंह, आनन्द सिंह, दिनेश जायसवाल, महेश रौनियार, संतोष रौनियार, फूला देवी, राजेश्वर सिंह, योगेश शर्मा, सुनील गुप्ता, प्रशांत शर्मा आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking