Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ
Advertisement

रोमांचक मुकाबले के पेनाल्टी शूट में सिटी क्लब पडरौना ने लिया फाइनल का टिकट; पडरौना और मिर्जापुर के बिच होगा फाइनल मुकाबला

Farendra Pandey
Reported By: Farendra Pandey
Jan 15, 2023, 6:38 PM IST • अब तक 1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कप्तानगंज/कुशीनगर।स्थानीय कनोडियाइण्टर कालेज के मैदान में नेशनल यंग्स स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में सद्धभावना क्लब का सेमी फाइनल मैच रविवार को दो पालियों में  खेला गया जिसमें प्रथम पाली का मैच सीटी क्लब पडरौना व यूनाइटेड क्लब बेतिया के बीच खेला गया। जिसमें खेल के दौरान किसी भी टीम के द्वारा गोल न होने की दशा में निर्णायक के द्वारा पेनाल्टी शूट का निर्णय लिया गया। जिसमें 8-7 से सी सी क्लब पडरौना विजयी रही। प्रथम पाली मैच के मुख्य अतिथि हाटा विधायक,  मोहन वर्मा व तमकुही विधायक,असीम राय रहे व विशिष्ट अतिथि अमित सिंह व डा0 एस एन कुशवाहा रहे। 

वहीं दुसरी पाली का मैंच मेदनी क्लब मेहा देवरिया व जिला फुटबाल संघ मिर्जापुर के बीच खेला गया जिसमें मिर्जापुर की टीम 1= 0 से बिजयी रही। इस मैच के मुख्य अतिथि जेपी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य श्री राम प्रसाद के खिलाडियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत  खेल का शुभारंभ किया। खेल के निर्णायक  मनुव्वर प्रदीप मिश्रा खुर्शीद आलम रहे‌।

Advertisement

इस दौरान रामकोला बिधायक,विनय प्रकाश गोंड  पूर्व ब्लाक प्रमुख रामकोला संजय यादव, विजय कुमार सिंह मुहम्मद नसीम अहमद जयराज सिंह मदन मिश्रा मुरारी सिंह कमल चक्रवर्ती पंचम सिंह रविंद्र गोंड सभासद  इमदाद हुसेन उपस्थित रहे।

Farendra Pandey

तहसील प्रभारी कप्तानगंज, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi