खड्डा/कुशीनगर । खड्डा स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को विभिन्न गांवों में कैम्प लगाकर कुल 113 लोगों को पहली बार कोविड का टीका लगाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने गांव- गांव लोगों को जागरूक कर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। खड्डा स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रभु कुमार ने बताया कि पी एच सी खड्डा, सी एच सी तुर्कहा, करदह, अहिरौली, चतुरछपरा, विशुनपुरा, कटाईभरपुरवां मुसहर बस्ती में स्वास्थ्य टीम लगाकर टीकाकरण कराया गया जिसमें 113 लोगों को टीका लगाया गया। एमवाईसी डा. प्रभु ने बताया कि अस्पताल सहित गांवों में रैपिड़ रिस्पांस टीम लगाकर लगातार जांच व टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान डा. अमित कुमार, नेत्र चिकित्सक सुहेल अख्तर, एएनएम प्रेमा मिश्रा, संगीता धीमान, ममता गिरि, शोभा सीएचओ सागर, आकाश, कमलेश चौहान, सतीश कुमार, आदि स्वास्थ्य टीम शामिल रही।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…