Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • चलती ट्रेन में यात्री का मोबाइल उड़ाया, महिला का पर्स भी किया था पार; जीआरपी ने दबोचा• सेवरही में परिजनों को बाहर से बंद कर लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर सवाल• हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई
Advertisement

धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव

Ram Bihari Rao
Reported By: Ram Bihari Rao
Nov 14, 2024, 5:14 PM IST • अब तक 706 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

रामकोला/कुशीनगर। श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव को रामकोला में श्याम भक्तों ने बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया।इस अवसर पर अयोध्या की सुप्रसिद्ध भजन गायिका बंकू सिस्टर्स ने प्रभु श्याम के भजनों की बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति की। इसी दौरान प्रभु श्याम के जन्मोत्सव पर श्याम भक्तों ने केक भी काटा। उत्साही भक्तों ने एक- दूसरे के साथ खूब थिरके। 

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम मंडल समिति द्वारा रामकोला नगर स्थित श्री श्याम मंदिर में दो दिवसीय श्याम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया था। दो दिवसीय कार्यक्रम में मंगलवार को कार्तिक मास के देव उठनी एकादशी के दिन श्री श्याम बाबा के जन्मदिन पर भजन का कार्यकाम आयोजित किया गया।, श्याम मंडल द्वारा श्याम जन्मदिन पर एक सुंदर एयं भव्य दरबार सजाया गया और श्याम भजन गायक द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति की गई। बाबा के भक्तों ने शाम को सवा मनी प्रसाद चढ़ाया। कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार देर रात में प्रसाद वितरण के उपरांत कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Advertisement

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्रवण छपड़िया, सुनीता छपड़िया, अजय केडिया , अमित तुलस्यान,मनीष तुलस्यान, श्यामलाल अग्रवाल, पवन चौधरी, सन्तोष केडिया, शंभू केडिया, संजय केडिया ,सोनी केडिया,सीमा केडिया,चंदन केडिया, निकिता केडिया, विशाल केडिया, अंजनी चौधरी, धीरज केडिया, ममता केडिया, संगीता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, मंजू देवी, रेनू तुलस्यान, सरोज गर्ग, अर्चना अग्रवाल, मनोज तुलस्यान, उमा तुलस्यान, अनुज अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, शिवम् केडिया, मनीष तुलस्यान, चेतन तुलस्यान, दीपक छापड़िया, विमल खेतान, निर्मल खेतान, पिंकी खेतान, रौनक अग्रवाल, सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Ram Bihari Rao

रिपोर्ट: रामकोला, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #रामकोला
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi