News Addaa WhatsApp Group Join करें

दुबई से शव पहुंचा गांव,घर में मचा कोहराम

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Feb 8, 2025  |  7:55 PM

387 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुबई से शव पहुंचा गांव,घर में मचा कोहराम WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।स्थानीय थाना क्षेत्र के भलुहा निवासी एक व्यक्ति की विदेश से शव आते ही घर में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भलुहा छोटा टोला निवासी मुनीब मद्धेशिया उम्र 45 वर्ष का 2 फरवरी 2025 को ड्यूटी कर रात में भोजन करने के बाद सो गया था और 3 फरवरी को जब सुबह उसके साथ रह रहे साथी ने ड्यूटी जाने के लिए जगाया तो नहीं जगा।तब उसके साथियों ने इसकी सूचना कंपनी को दी। कंपनी ने शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके घर वापस भेज दी।

आपके लिए और..- साइबर ठगों से बचाव के गुर, बेटियों को करियर का...

परिवार को 3 फरवरी को दिन में दस बजे सूचना दिया कि मुनीब का कमरे में मृत्यु हो गया है।दो वर्ष पहले मुनीब मद्धेशिया अपने परिवार की आजीविका चलाने के लिए दुबई के आबुदाबू के एन एस एच कंपनी में पेंटिंग काम से गया था।शुक्रवार 7 फरवरी की रात 11 बजे उसका शव उसके गांव पहुंचा जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

उसकी पत्नी लक्ष्मीना देवी गहरे सदमे में दिखाई दे रही थी तथा मृतक मुनीब मद्धेशिया के एक पुत्र चार पुत्री है। जिसमे बड़ी पुत्री कुमकुम का विवाह हो चुका है और दूसरे पुत्री प्रियंका का विवाह 7 जून 2025 को होना तय हुआ है। वहीं इस घटना से परिजन काफी आहत हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट
WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट

आजकल WhatsApp हर स्मार्टफोन यूजर की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking