News Addaa WhatsApp Group Join करें

दुदही: विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए अंतिम रुप से चयनित हुए दो होनहार

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 29, 2023  |  2:15 PM

759 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए अंतिम रुप से चयनित हुए दो होनहार WhatsApp
Responsive image
  • दुदही विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय विजयपुर दक्षिण पट्टी के छात्र हैं सोनम व दिव्यांशु

कुशीनगर। दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत विजयपुर दक्षिण पट्टी के प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत दो छात्रों ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ सामाजिक भागीदारी कार्यक्रम में शिव नाडर फाउंडेशन की विद्याज्ञान परियोजना की प्रवेश परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित होकर नाम रोशन किया है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

उक्त गांव निवासी सोनम प्रजापति पुत्री सच्चन प्रजापति व दिव्यांशु यादव पुत्र नत्थू यादव एचसीएल कंपनी के संस्थापक शिव नाडर संस्थान द्वारा संचालित विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु दो चरणों की प्रवेश परीक्षा और चिकित्सकीय परीक्षण उत्तीर्ण कर अंतिम रूप से चयनित हुए। विद्याज्ञान में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक की सीबीएसई माध्यम से विश्वस्तरीय एवं उत्कृष्ट आवासीय शिक्षा नितान्त निःशुल्क प्रदान की जाती है जिसमें शिक्षा, छात्रावास, भोजन, यूनीफॉर्म, पुस्तकें, कम्प्यूटर शिक्षा, खेल-कूद, संगीत शिक्षा, नेतृत्व विकास आदि की सुविधा सम्मलित हैं। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के आशीर्वाद व शिक्षक उत्कर्ष श्रीवास्तव के योगदान को दिया है। प्धा

नाध्यापक विजेंद्र कुमार दुबे, अमरेश कुमार शुक्ल, प्रमिला, राजा प्रसेनजीत, शिक्षामित्र इंद्रावती देवी, माया सिंह आदि ने सफल छात्रों को शुभकामना दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking