खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर पंचायत के विभिन्न मुहल्लों में सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने छापेमारी करते हुए मिलावटी दूध बेंच रहे एक व्यक्ति के दूध की सैंपलिंग की।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार ने सोमवार को बाईक से दूध बेच रहे ग्राम भैंसहा निवासी सदानंद यादव पुत्र बृजलाल के लगभग 70 लीटर दूध से सैम्पल भरा तो वहीं नगर के लाडो मिष्ठान भण्डार पर पानी का सैम्पल लिया। साथ ही उन्होंने लाडो मिष्ठान भण्डार के प्रोपराइटर लालसाहब जायसवाल को फूड़ सेफ्टी प्रमाणपत्र भी प्रदान किया। एक अन्य कार्रवाई में नमक में मिलावट करने की सूचना पर टीम ने नमक का भी सैम्पल लिया। उन्होंने कहा कि जिस दुकानदार के पास दुकान का लाइसेंस नही है, वह तत्काल प्रभाव से लाइसेंस बनवा लें अन्यथा पकडे जाने पर विभागीय कार्यवाही की जायेगी।
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…