News Addaa WhatsApp Group Join करें

एक दिन के लिये खण्ड विकाश अधिकारी खड्डा बनी कु. मुस्कान

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 22, 2021  |  3:45 PM

982 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एक दिन के लिये खण्ड विकाश अधिकारी खड्डा बनी कु. मुस्कान WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा के विकास खण्ड कार्यालय में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत खण्ड विकास अधिकारी ने शुक्रवार को कस्वे की एक होनहार बालिका को एक दिन के लिए अपनी कुर्सी सौंपी। बीडीओ की कुर्सी सम्भाली कु. मुस्कान ने कार्यालय सहित सभी पटलों को निरीक्षण कर मातहतो को साफ सफाई सहित आवश्यक कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

खड्डा नगर के वार्ड संख्या 6 निवासिनी स्वामी विवेकानंद इण्टरमीडिएट कालेज में पढ़ने वाली दिनेश गुप्ता की पुत्री कु. मुस्कान हाईस्कूल की परीक्षा में 91 प्रतिशत से अधिक अंको से परीक्षा ऊतीर्ण कर नाम रोशन किया। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत खण्ड विकास अधिकारी खड्डा ने आनंद प्रकाश ने बालिका को सम्मान देते हुए उसे एक दिन के लिए खण्ड विकास अधिकारी बनाने का निर्णय लेकर उसे अपनी कुर्सी सौंप दी। बीडीओ की जिम्मेदारी संभालने के बाद कु. मुस्कान ने परिसर व कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण कर मातहत कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एक दिन का बीडीओ कु. मुस्कान ने बालिका शिक्षा पर जोर देने व महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस दौरान एडीओ पंचायत रमायन गुप्ता, एडीओ आईएसबी मधुरेन्द्र श्रीवास्तव, एपीओ अभिषेक सिंह, वरिष्ठ लिपिक राजेश गुप्ता, कनिष्क सहायक निलम पटेल, कम्प्यूटर आपरेटर रामकृपाल, मनीष, आर्यन, मु. नदीम आदि ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking