News Addaa WhatsApp Group Join करें

पत्रकार हितों की सुरक्षा के लिए ग्रापए कटिबद्ध- ओम प्रकाश द्विवेदी

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 27, 2022  |  5:50 PM

661 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पत्रकार हितों की सुरक्षा के लिए ग्रापए कटिबद्ध- ओम प्रकाश द्विवेदी WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई कप्तानगंज के पत्रकारों की एक बैठक ब्लॉक सभागार में जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें नई कार्यकारिणी की गठन और नए सत्र के परिचय पत्र के वितरण के साथ संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया ।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रचार मंत्री ओम प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि कलम की ताकत से सरकार बनती और बिगड़ती है । समाज में छुपे बुराइयों के लिए पत्रकार सदैव अपनी जान को जोखिम में डालकर उजागर करता है। मगर आज सरकार ही पत्रकार हितो को अनदेखा कर रही है। समाज में हर वर्ग की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है, मगर पत्रकारों के सुरक्षा पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।

जिसके लिए हम पत्रकारों को एकजुट होने की आवश्यकता है। और यह तभी संभव है जब हम अपने अंदर पनप रहे द्वेष की भावना को बाहर फेंक कर एक दूसरे पत्रकार के हित के लिए काम आए। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार फरेन्द्र पाण्डेय को कप्तानगंज तहसील का अध्यक्ष चुना गया। वहीं जेपी इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री राम प्रसाद को तहसील का संरक्षक बनाया गया उपाध्यक्ष वरुण मिश्र ,रविंदर गौड ,प्रमोद पांडेय और महामंत्री अनिल जायसवाल ,सत्येंद्र पांडे , तथा सचिव राजीव कुमार गुप्ता को बनाया गया। वहीं जिला समिति हेतु नर्वदा सिंह,जितेंद्र पांडेय व अभिषेक पांडे को भेजा गया।

इस दौरान रविंद्र गुप्ता,सतीश चंद्र दुबे , प्रभुनाथ गुप्ता, रविंद्र मणि त्रिपाठी ,मोहन पांडेय , अमरनाथ पांडेय,मुस्तफा अली,व रामनिवास साहनी आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking