पडरौना/कुशीनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कुशीनगर जिला कार्यकारणी की बैठक होटल शिवराम पैलेस में जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय के अध्यक्षता में हुई।
बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप में प्रान्तीय प्रचार मंत्री ओमप्रकाश द्विवेदी उपस्थित रहें। बैठक में जून माह में बलिया में आयोजित होने वाले प्रान्तीय सम्मेलन, सामूहिक बीमा, स्थायी कोष का गठन संगठन को लेकर चर्चा हुई।
संचालन जिला महासचिव अमरनाथ पाण्डेय ने किया। बैठक में मंडलीय मंत्री प्रभुनाथ गुप्ता, अजय सिंह, जिला महासचिव गिरिजेश मल्ल, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, सुरेन्द्र राय, कोषाध्यक्ष सतीश दुबे, सचिव मनोज मिश्रा, नर्वदा सिंह, मुकेश तिवारी, अशोक सिंह श्याम नारायण तिवारी, तहसील अध्यक्ष खड्डा नरेन्द्र पाण्डेय, कसया कृष्णमोहन पाण्डेय, तमकुही पारसनाथ पाण्डेय, हाटा उपेन्द्र तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष पडरौना चन्दन दुबे, दुदही कृष्णनन्दन प्रसाद, विधिक सलाहकार ओमप्रकाश श्रीवास्तव, जितेन्द्र दत्त पाण्डेय, ब्लाक मंत्री अखिलेश तिवारी, अरूण मिश्र आदि उपस्थित रहें।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…