खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधी छपरा गांव से बारात जा रही दूल्हे की गाड़ी बालू लदी ट्रैक्टर- ट्राली के चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई, दूल्हे सहित कार में सवार सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
सोमवार की देर शाम बोधीछपरा गांव निवासी दीनानाथ यादव के लड़के सचिन कुमार यादव की बारात थाना क्षेत्र के ही गांव दरगौली निवासी विभूति यादव के यहां जा रही थी, गांव से निकलकर दूल्हे की कार ज्योंहि रामपुर जंगल के समीप पहुंची, बालू लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आ गयी, कार के ड्राइवर की किसी तरह जान बची जबकि कार का एक हिस्सा चिपक गया, गनीमत रहा कि दुल्हे सहित सभी सवार सुरक्षित बच निकले। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
घटना सुनकर गांव के बबलू यादव पहलवान आदि लोगों ने दूल्हे सहित सभी बारातियों को दूसरे वाहन से बारात भेजवा दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर सभी बारातियों को सुरक्षित भेजवाते हुए सड़क से दोनों वाहनों को दूर कराकर सड़क से यातायात बहाल करा दिया है।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…