खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा गांव निवासी एक किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस पोस्टमार्टम में भेजने सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।
शनिवार की सुबह पनियहवा गांव निवासी किसान हृदया निषाद उम्र 55 वर्ष घर से निकलकर पनियहवा पिकेट की ओर सरेह के खेत में काम करने गए थे, अचानक उन्हें किसी जहरीले सर्प ने डंस लिया, दूसरे खेतों में काम कर रहे लोगों ने उन्हें घर लाया और परिजनों संग अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत होते ही घर वालों में चीख पुकार मच गई। मृतक के पुत्र पुत्रियों की शादी हो गई है। लड़के के बिहार में होने के नाते उसे बुलाकर पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुटी हुई है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…