News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज: मदनपुर देवी स्थान जा रहे दो युवकों की पीकप से भीडंत, जिला अस्पताल रेफर

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 20, 2025  |  1:06 PM

387 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: मदनपुर देवी स्थान जा रहे दो युवकों की पीकप से भीडंत, जिला अस्पताल रेफर WhatsApp
Responsive image
  • बोधीछपरा गांव के पास हुआ बाइक -पीकप से एक्सीडेंट
  • चार पहिया वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पनियहवा मार्ग पर बोधीछपरा गांव के पास सोमवार की सुबह पीकप और बाइक की भीडंत में बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी तुर्कहां इलाज के लिए भर्ती कराया जहां दोनों युवकों की गम्भीर स्थिति देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

खड्डा थाना क्षेत्र के एकडंगा भजनछपरा गांव निवासी महातम पुत्र श्याम विहारी उम्र 23 वर्ष गांव के ही सुनील पुत्र प्रसाद के साथ मदनपुर देवी स्थान दर्शन पूजन करने जा रहे थे ज्योंहि वह बोधीछपरा गांव के पास पहुंचे खड्डा की ओर से ही पनियहवा की ओर जा रही पीकप से ओवरटेक के चक्कर में पीछे से टक्कर
हो गई जिससे बाइक सहित सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुटने से पहले पीकप लेकर चालक फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायल युवकों को एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए तुर्कहा सीएचसी पर भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस पीकप चालक का पता लगाने में जुटी हुई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking