News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज: बीते चार दिनों से नाबालिग किशोरी गायब, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 15, 2024  |  7:59 PM

148 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: बीते चार दिनों से नाबालिग किशोरी गायब, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग किशोरी को बिहार निवासी एक युवक के द्वारा भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की के पिता की तहरीर पर हनुमानगंज पुलिस ने युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर खोजबीन सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी चार दिन पूर्व बंधे पर जलावन के लिए लकड़ी लाने गई थी और देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को काफी चिंता हुई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को जानकारी हुई कि बिहार के श्रीपतनगर निवासी सोनू नामक युवक उसकी लड़की को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया है। पीड़ित पिता ने बिहार निवासी उक्त युवक पर नामजद तहरीर देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। हनुमानगंज पुलिस ने आरोपित युवक सोनू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking