खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा स्टेशन के पास से सोमवार को मुखवीर की सूचना पर हनुमानगंज पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान में एक युवक के बाइक की डिग्गी से 2 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज रामसहाय चौहान ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की सघन चेकिंग अभियान में जुटी थी कि एक बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई तो उसके डिग्गी से 2 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर उक्त युवक रवि प्रकाश चौधरी पुत्र जगमोहन चौधरी निवासी सिरंजी ब्रह्मपुर थाना बगहा जनपद पश्चिमी चंपारण बिहार के विरुद्ध 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में कां.यशवंत यादव, कां. शशिकेष गोस्वामी, कां.मनोज कुमार सिंह, कां. धन्नजय कुमार शामिल रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…