खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को हनुमानगज पुलिस टीम ने बेलवनिया के पास से एक अभियुक्त को उसकी निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान किया है।
हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान ने बताया कि उनके नेतृत्व में कान्स्टेबल विवेकानन्द पटेल, मनोज कुमार, कान्स्टेबल यशवन्त यादव, अमित यादव, कां. उमाशंकर यादव, ज्ञान प्रकाश चौहान की टीम ने थाना क्षेत्र के बेलवनियां गांव से सुग्रीब निषाद पुत्र प्रभु निषाद साकिन छोटा नरकहवा थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 34/23 धारा 41/411/467/468/471 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…