News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज: राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पत्रकार से दिन दहाड़े चाकू दिखा बाइक व नकदी की लूट, पुलिस को तहरीर

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 26, 2023  |  7:31 PM

201 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पत्रकार से दिन दहाड़े चाकू दिखा बाइक व नकदी की लूट, पुलिस को तहरीर WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनियां बंधे पर जटहां बाजार से घर आ रहे एक पत्रकार को रोक कर छ: नकाबपोश बदमाशों ने चाकू दिखाकर बाइक एवं नकदी छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने हनुमानगंज पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी नगर पंचायत के मुखर्जी नगर निवासी पत्रकार दिवाकर कुमार ने हनुमानगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की शायं 3.20 बजे वह जटहां बाजार से घर लौट रहा था कि राष्ट्रीय राजमार्ग के बेलवनियां बंधे के समीप दो बाइकों पर सवार 6 लोगों ने उसकी बाइक रोकने का इशारा किया। ज्योहीं मोटरसाइकिल धीमी हुई तो सड़क के दोनों ओर से मुंह ढके लोगों ने बाइक रोककर चाकू की नोंक पर बाइक व नकदी छीन ली और बंधा पकड़ फरार हो गए। उनके चंगुल से किसी तरह मोबाइल को बचा पाया। पीड़ित पत्रकार ने तत्काल हनुमानगंज थानाध्यक्ष को घटना की सूचना दी।

एस आई अनुराग शर्मा मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। दिवाकर कुमार ने हनुमानगंज पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking