News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: जन्मदिन के अवसर पर टीबी रोगियों को गोद लेना पुण्य का कार्य-सीएमओ

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 21, 2022  |  6:35 PM

617 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: जन्मदिन के अवसर पर टीबी रोगियों को गोद लेना पुण्य का कार्य-सीएमओ WhatsApp
  • वरिष्ठ अधिवक्ता व प्रबंधक ने अपने 74वे जन्मदिन पर पांच टीबी रोगियों को लिया गोद

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगरपालिका परिषद के निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता व प्रबंधक श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज तेजबहादुर मिश्र ने आज अपने 74वे जन्मदिन पर पांच टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण की पोटली सौंपी।श्री मिश्र के बड़े पुत्र अविनाश मिश्रा द्वारा सीएचसी हाटा पर कार्यरत एसटीएलएस आशुतोष मिश्र से वार्ता कर पाँच टीबी रोगीयों को गोद लेने के सहमति देते हुये कार्यक्रम को आयोजित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया रहे।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सीएमओ ने श्री मिश्र को 74वे जन्मदिन की बधाई देते हुये कहा कि आपने आज जन्मदिन के अवसर पर टीबी रोगियों को गोद लेकर समाज में एक मिशाल कायम किया है। इससे समाज के अन्य लोगों को सीख लेनी चाहिये। जन्मदिन के अवसर पर गोद लेना पुण्य का कार्य है। डॉ पटारिया ने कहा कि नियमित दवा के साथ पौष्टिक आहार के सेवन से टीबी रोगी शीघ्र स्वस्थ होते है। उन्होंने ने कहा कि हम जनसहयोग से ही 2025 तक प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार कर सकते है।उन्होंने ने कहा कि मरीज की जल्द पहचान हो वह कोर्स भर दवा पूर्ण करे,बीच में न छोड़े तथा समय समय पर उसका पर्यवेक्षण किया जाना चाहिये। समाज के सम्भ्रांत व्यक्ति गोद लेकर पौष्टिक आहार उपलब्ध कराये।तभी टीबी हारेगा और देश जीतेगा।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ अधिवक्ता व प्रबंन्धक तेजबहादुर मिश्र ने कहा कि टीबी रोगी व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर हो जाता है और उसके अंदर हीनभावना भर जाती है। समाज के सक्षम व्यक्ति जब उसे गोद लेकर उसको भावनात्मक लगाव देगा तो उसके अंदर की हीनभावना दूर होगी और वह मानसिक रूप से मजबूत होगा तथा पौष्टिक आहार के सेवन जल्द ही बीमारी से निजात पा सकेगा।

इस दौरान एमोटीसी डॉ अजय सिंह,वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र, अरुणेश मिश्र,प्रमिता मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा,सूर्याश मिश्र,माधवेन्द्र मिश्र,आयुष्मान मिश्र,गुलाब प्रजापति मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking