Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

हाटा: टीकाकरण और जागरुकता से ही कोरोना को हराया जा सकता है, आमजन को जागरूक करे- श्रीमती शीला

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jun 13, 2021, 9:41 AM IST • अब तक 988 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर | रविवार को मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा मे निगरानी समिति की बैठक ग्रामसभा के कार्यालय पर ग्राम प्रधान श्रीमती शीला के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों व आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए ग्राम प्रधान श्री मती शीला ने कहा कि कोविड 19का टीकाकरण कराने में सदस्यगण व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लोगो को जागरूक करे साथ ही उनका सूची बनावे।जो लोग टीकाकरण नहीं कराना चाहते उनको प्रेरित करे,बाहर से आए हुए लोगों को सूचना दे जिससे उनका जाच करा कर, समुचित इलाज कराया जा सके। गांव को कोरोना मुक्त गांव बनाने मे सहयोग करे,गांव में किसी को बुखार हो आशा से सम्पर्क कर कीट प्राप्त करे व डाक्टर से परामर्श ले।वार्ड सदस्य अपने अपने वार्डो मे स्वच्छता अभियान चलावे, जिससे बिमारियों से लोगो को बचाया जाए।बैठक मे सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि गरीब परिवारो को मच्छरदानी बितरण किया जाए जिससे आने वाले समय में लोग सुरक्षित व स्वस्थ रह सके।इस दौरान अनिल कुमार, उमेश सिंह, ब्रम्हानंद मल्ल अमरनाथगौरव, रविन्द्र तिवारी राधेश्याम,अंजनी, अमेरिका, राधेश्याम,समशेर,,सरिता देवी,सुमन, चौकीदार शम्भू प्रसाद सहित अंय मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi