News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा : डीजे पर गाना बजाने को लेकर वर और बधू पक्ष में मार पीट,बधू पक्ष के एक व्यक्ति की मौत,दो घायल आठ हिरासत में

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 20, 2025  |  11:20 AM

572 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा : डीजे पर गाना बजाने को लेकर वर और बधू पक्ष में मार पीट,बधू पक्ष के एक व्यक्ति की मौत,दो घायल आठ हिरासत में WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । कोतवाली हाटा क्षेत्र के ग्राम पेकौली में बीती रात्रि देवरिया जिला से आई बरात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर बाराती और धारती में मारपीट हो गई जिसमे बधू पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई है,वही दो को गंभीर स्थिति में इलाज चल चल रहा है। त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली हाटा पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

जानिए पूरा मामला :

बीती रात्रि थाना कोतवाली हाटा क्षेत्रान्तर्गत पैकोली लाला गाँव में एक बारात में वर पक्ष और बधू पक्ष में मारपीट हो गई, मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी लाल मोहन पासवान के पुत्री की शादी थी जहाँ पर रुद्रपुर जनपद देवरिया से बारात आयी थी। बारात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर वर पक्ष व वधु पक्ष में वाद-विवाद हुआ जिसमें वर पक्ष के द्वारा वधु पक्ष के लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे वधु पक्ष से तीन लोग अजय पासवान पुत्र लाल मोहन पासवान ,सत्यम पुत्र लाल मोहन निवासीगण पैकोली लाला गाँव थाना हाटा ,रामा पासवान पुत्र हेचयी पासवान निवासी कुरैती थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया घायल हो गये। परिजनों द्वारा घायलों को ईलाज हेतु सीएचसी सुकरौली ले जाया गया जहाँ से उन्हे बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहाँ पर अजय पासवान की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।

बोले सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह :

उक्त घटना के विषय में पुलिस क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह ने मीडिया को बताया है कि पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। मौके पर फोरेसिक टीम मौजूद है। परिजनो की तहरीर के आधार पर सुंसगत धाराओँ में अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking