News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: ढाढा चीनी मिल ने लगाई निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 30, 2024  |  5:54 PM

403 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: ढाढा चीनी मिल ने लगाई निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर WhatsApp
Responsive image

हाटा/कुशीनगर। अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू इंडिया शुगर मिल ढाढा द्वारा सीएसआर योजनांतर्गत मिल क्षेत्र के डुमरी मलांव,तितला,ढाढा,बल्डीहा में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

शुक्रवार को न्यू इंडिया शुगर मिल ढाढा द्वारा सीएसआर योजनांतर्गत आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन जीएम करन सिंह ने फीता काट कर किया गया। जहां चीनी मिल के मेडिकल आफिसर डा नवनीत त्यागी द्वारा शिविर में आए मरीजों के स्वास्थ्य की जांच व जांचोपरांत रोग के अनुसार दवा निःशुल्क दी गई।

शिविर में लगभग 200 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में रक्तचाप, ईसीजी व ब्लड सुगर आदि की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया। इस दौरान जीएम करन सिंह ने बताया कि चीनी मिल द्वारा समय-समय पर ग्रामीणों को लेकर हमेशा सजग रहती है। साथ ही जिले के विकास में बढ़ चढ़कर सहयोग करती है। सभी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ नहीं है। क्षेत्र में मिल का सहयोग सराहनीय है। क्षेत्र के सैकड़ों किसान चीनी मिल के तमाम योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। इस अवसर पर चंदन सिंह,राणा शाही, सुभाष सिंह,मोहन सिंह,संजू यादव, सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

हाटा, कुशीनगर। हाटा क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी…

भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking