News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने किया ग्रामसभा का स्थलीय निरीक्षण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 25, 2021  |  2:27 PM

821 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने किया ग्रामसभा का स्थलीय निरीक्षण
  • स्वच्छता अभियान के तहत छुटे पात्र व्यक्तियों के शौचालय चयन हेतु ग्राम विकास अधिकारी को दिया निर्देश
  • पशुपालकों को किया जाएगा उचित सहयोग और दिया जाएगा घुरागढढा- डा0मो0 नासेह (जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कुशीनगर)

हाटा/ कुशीनगर | पूर्व निर्धारित यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा0 मो0नासेह ने मोतीचक विकास खंड के गांव पोखरभिंडा का किया स्थलीय निरीक्षण।
शुक्रवार को गांव पहुच कर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा0मो0नासेह ने ग्रामसभा का स्थलीय निरीक्षण किया इस दौरान गाव की नालियों तालाबों,का निरीक्षण किया , वही ग्रामसभा कार्यालय पर प्रभागीय आदेशानुसार ग्रामस्तरीय कर्मचारियों के अभिलेखों का निरीक्षण किया।इस दौरान आंगनबाड़ी,आशा कार्यकत्रियों से आंगनबाड़ी भवन, कुपोषित बच्चों,के बारे में जानकारी ली व आवश्यक दिशा-निर्देश दिया वही आशा कार्यकत्रियों से कोविड 19टीकाकरण के बारे में जानकारी ली व आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत अभी तक छुटे हुए पात्र व्यक्तियों को चयन हेतू ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिया।जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने सिंचाई नलकुप की जानकारी लेते हुए क्षेत्र विस्तार की जानकारी ली। पशुपालकों के सुविधाओं के बारे में जानकारी ली व पशुपालकों को घुरागढढा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।इसी दौरान ग्रामीणों ने अपने सात सुत्रिय मांगो से सम्बंधित ज्ञापन भी सौपा जिस पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।श्री नासेह ने कहा कि ग्रामीण शौचालय का इस्तेमाल करे,80%बिमारी बाहर शौच करने से होता है, इसलिए शौचालय का प्रयोग करें ,गाव में हुए अबैध अतिक्रमण व कब्जा हटवाने के लिए जल्द ही उपजिलाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा।इस दौरान ग्राम प्रधान श्री मती शीला देवी,अनिल कुमार,अशोक कुमार, अमरनाथ प्रसाद,उमेश सिंह,शमसेर अंसारी, सत्येन्द्र सिंह, अमेरिका, रविन्द्र तिवारी,लालबचन तिवारी उस्मान अंसारी,साधु प्रसाद,आगनवाडी,आशा कार्यकत्री, ग्रामसभा सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking