News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: रोग से घृणा करे रोगी से नही- जिया वर्मा

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 7, 2022  |  5:19 PM

672 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: रोग से घृणा करे रोगी से नही- जिया वर्मा WhatsApp
  • जनसहयोग से ही खत्म होगा टीबी रोग-आशुतोष

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक के ग्राम रामपुर बुजुर्ग के चौराहे पर बुधवार को टीबी जागरूकता समुदाय बैठक आयोजित की गयी।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जागरूकता बैठक को सम्बोधित करते हुये सीएचओ जिया वर्मा ने कहा कि टीबी को लेकर समाज में अनेकों भ्रांतियां विद्यमान है।जिन्हें जागरूकता के माध्यम से दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें रोग से दूर जाना है रोगी से क्योंकि जो टीबी के मरीज होते उन्हें हमारे आपके सहानुभूति पूर्ण व्यवहार की भी जरूरत पड़ती है।अतः कुछ जरूरी उपाय कर हम सभी रोग से बच सकते है। उन्होंने कहा कि जब भी टीबी रोग से संक्रमित व्यक्ति खांसे या छीके तो हमें उन्हें बोलना चाहिये कि आप मुँह पर मास्क लगा ले और स्वयं भी मरीज के सामने जब इस परिस्थिति में जाये। तो मास्क का उपयोग करे।

जागरुकता बैठक को सम्बोधित करते हुये टीबी यूनिट हाटा पर तैनात वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने कहा कि सरकार ने टीबी रोग के खात्मे के लिये युद्धस्तर पर कार्य कर रही जिसमें हम सभी की भागीदारी जरूरी है। बिना जनसहयोग के हम इस लक्ष्य को नही प्राप्त कर सकते है। श्री मिश्र ने टीबी रोग के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुये कहा कि जांच व उपचार के साथ सरकार प्रतिमाह पांच सौ रुपये पोषण भत्ता भी दे रही है। अंत में ग्राम प्रधान सुभाष सिंह द्वारा बैठक में आये सभी आगुन्तको के प्रति आभार व्यक्त किये।

इस दौरान एएनएम लालमती देवी,आंगनबाड़ी कार्यकत्री मंजू देवी,शशिप्रभा तिवारी,आशा,सूर्यभावती,वरिष्ठ नेता कल्पनाथ सिंह,सतीश पाठक,बाबूराम गुप्ता,रामनरायण गुप्ता,रामप्यारे,कमलेश,श्रीराम यादव,लालजी कुशवाहा,उदयभान सिंह,भृगुन सिंह आदि दर्जनों ग्रामीण पुरुष व महिलाये उपस्थित रही

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking