हाटा/कुशीनगर। भीषण ठंड व गलन को देखते हुए कृषक सेवा संस्थान के तत्वावधान में संस्थान के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान श्रीमती शीला ने ग्राम सभा के तेरह वार्डो के सदस्यों के साथ लगभग बीस कुंतल लकडी का बितरण कर अलाव जलाया।
मोतीचक बिकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित कृषक सेवा संस्थान के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान श्रीमती शीला ने सदस्यों के माध्यम से गाव के चौराहे व नुक्कड़ के साथ आम जन में लगभग बीस कुंतल लकडी की बितरण कराया। संस्था के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान श्रीमती शीला ने कहा कि आमजन के भलाई के लिए जहा संस्थान कृत संकल्पित है वही ठंड को देखते हुए अलाव हेतू लकडी बितरण किया गया है जिससे अपने हिसाब से लोग लकडी जला कर अलाव की व्यवस्था कर ले।
इस दौरान लालबचन तिवारी,गंगा प्रसाद,काशी, अमरनाथ,प्रतिभा तिवारी,संजू कन्नौजिया, उस्मान अंसारी, श्याम बिहारी आदि मौजूद रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…