हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मुजहना हेतिम में विधायक पवन केडिया ने शिक्षकों और छात्रों के साथ मां सरस्वती व डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को माल्यार्पण व पूजन कर शिक्षक दिवस मनाया। प्रधानाचार्य जे एन पांडे ने क्षेत्रीय विधायक का शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि गुरु बच्चों को सिर्फ शिक्षित ही नहीं करते बल्कि उनकी जिंदगी को एक दिशा भी प्रदान करते हैं। गुरु के दिखाये मार्ग पर चल कर बच्चे राष्ट्र का आर्थिक, समाजिक और सांस्कृतिक विकास करतें हैं। विधायक ने उत्कृष्ट शिक्षकों रिंकू कुमार, नवीन भार्वी को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम को तोशिबा खान ने संचालन किया। इस मौके पर प्रशांत गुप्ता, शालिनी त्रिपाठी, विनय पांडे, प्रदीप गोंड, अक्षय कुमार, सुमंत कुमार, संदीप, सुनील, विजय, रामप्रीत, दीपक, संदीप गुप्ता, मुंशी सिंह, अरुण पांडे, टुनटुन राव, सूचित गोंड, रजनीश बरनवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…