Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

हाटा: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस हुआ दुर्घटना ग्रस्त,नौ घायल एक की मौत

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jun 30, 2024, 8:07 PM IST • अब तक 540 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर । गोपालगंज बिहार के ग्राम खरहरवा थाना उचका गांव सें तीन बस सें दर्शनार्थी अयोध्या दर्शन के लिए गयें थें रविवार को शाम करीब 05 बजें शाम वापस आतें समय उनमें सें एक बस संख्या बी आर 28 पी 1804 जो अयोध्या सें दर्शन कर वापस बिहार जा रही थी कि एनएच 28 पर गोपालपुर बिरैचा के पास एक मोटर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें बस में सवार लोगों को गंभीर चोटें लगी ।जिसमे अभिराज कुमार पुत्र चंद्र शेखर सिंह निवासी भवानी गंज थाना माझा जनपद गोपालगंज,इंदू देवी निवासी खरहरवा थाना उचका गाव जिला गोपालगंज, विशाल कुमार खरहरवा गोपालगंज, संजीव सिंह, संजय कुमार,पंकज कुमार, निवासी गण खरहरवा गोपालगंज, शम्भू कोरवा, गोपालगंज,अशोक सिंह,खरहरवा गोपालगंज,मीरा देवी,रविंदा देवी, गम्भीर रूप से घायल हो गये।

घटना की सूचना पर तत्काल अपराध निरीक्षक संजय कुमार शाही मय पुलिस बल के साथ पहुंचकर घायलों को सीएचसी भेजवाया । जिसमें सें इलाज के दौरान पंकज सिंह पुत्र स्व0 दीनानाथ सिंह निवासी खरहरवा थाना उचका गांव जनपद गोपालगंज बिहार की मृत्यु हो गई तथा करीब 09 लोग गंभीर रूप से घायल है जिसमें सें गंभीर रूप सें चोटिल 05 लोगों को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मृतक क शव को पुलिस कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi