News Addaa WhatsApp Group Join करें

होली मिलन समारोह में खूब उड़े अबीर-गुलाल

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Mar 19, 2025  |  6:07 PM

133 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
होली मिलन समारोह में खूब उड़े अबीर-गुलाल

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।रामकोला विधानसभा क्षेत्र के कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर बरडीहा में स्थित विद्यार्थी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदीशपुर बरडीहा के सभागार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी बोदरवार मंडल के तत्वावधान में होली मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- डायट प्रवक्ता शिव नाथ चक्रवर्ती ने जिलाधिकारी को सौंपी गणित...

जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित होकर एक दूसरे को होली की बधाईयां देते हुए अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर लोगों को शुभकामनाएं दी।तथा फूलों की होली खेली समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि होली आपसी भाईचारा और सौहार्द के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।होली रंगों और भाईचारे का पर्व है इस दिन सारे गीले शिकवे दूर कर प्रेम और सौहार्द को बढ़ाने की जरूरत है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गौड़, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक दीपलाल भारती रविन्द्र प्रसाद जिलाध्यक्ष अनुसुचित मोर्चा ने संयुक्त रूप से डा०श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर किया।तत्पश्चात कार्यकर्ताओं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया एवं रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर जितेन्द्र मिश्रा ने विभिन्न फाग गीतों और व्यंग के जरिए इस कार्यक्रम का समा बांध दिया।

कार्यक्रम का संचालन अवधेश गिरी ने किया।बोदरवार मंडल के अध्यक्ष विचित्र मणि पाण्डेय ने आएं हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उसके प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता,मंडल अध्यक्ष अहिरौली मनोज पाण्डेय,हरि चौधरी महामंत्री,अवधेश गिरी मंत्री,गिरजा शंकर पाण्डेय मंडल उपाध्यक्ष,सुबंश सिंह, जोखू शर्मा मंडल प्रभारी मोतीचक,जिला पंचायत सदस्य अष्टभुजा सिंह,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि घोघरा मंतोष शर्मा,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पकड़ी आनन्द सिंह,मोनू कन्नौजिया, रामसहाय शुक्ला, संतोष पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर- पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार
पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर- पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार

हाटा कुशीनगर: बहुजन समाज पार्टी की एक दिवसीय विधानसभा सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक…

डायट प्रवक्ता शिव नाथ चक्रवर्ती ने जिलाधिकारी को सौंपी गणित किट शोध प्रबन्ध की प्रति
डायट प्रवक्ता शिव नाथ चक्रवर्ती ने जिलाधिकारी को सौंपी गणित किट शोध प्रबन्ध की प्रति

मथौली बाजार कुशीनगर । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), कुशीनगर के गणित प्रवक्ता…

हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई
हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता…

रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें
रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking