खड्डा/कुशीनगर। खड्डा उपनगर के गल्ला मंडी चौराहा पर बुधवार की शाम को व्यापार मंडल द्वारा 49वीं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कवि व शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से देर रात तक शमां बांधा। उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि व्यापार मंडल का यह होली मिलन काफी ऐतिहासिक है। अगले वर्ष इसका स्वर्ण जयंती समारोह काफी भव्य रूप से मनाया जायेगा। विधायक ने कहा कि जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण हो रहा है, जिससे खड्डा का व्यापार बढ़ेगा। रोडवेज बस सेवा शुरू होगी। नगर के जर्जर तार बदलने का काम शीघ्र शुरू होगा। उन्होंने नगर विकास की तमाम योजनाओं को गिनाया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध शायर डा.एनटी खांन अक्स, हास्य कवि रामप्रीत प्रजापति खरगोश, शम्भू सजल, भूपेन्द्र पांडेय, रंजन शुक्ला, जितेन्द्र जायसवाल ने रचना पाठ कर कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के लोगों ने विधायक विवेकानंद पांडेय का नागरिक अभिनंदन किया। महिला उपनिरीक्षक प्रिंसी पांडेय व कवियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक दीपलाल भारती, पूर्व चेयरमैन डा.निलेश मिश्र, राजू डालमिया, राजू तुलस्यान, दुर्गेश वर्मा, मनोज जायसवाल, संतोष जायसवाल, राकेश मद्धेशिया, रामअवध मद्धेशिया, विजय जायसवाल, अनूप मिश्र आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालजी मद्धेशिया व संचालन नत्थू शर्मा ने किया।
इस दौरान अमरचंद मद्धेशिया, रविप्रकाश रौनियार, दीनानाथ मद्धेशिया, ईश्वर सिंह, मनीष गुप्ता, एसआई अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…