News Addaa WhatsApp Group Join करें

इक्कीस टीबी रोगियों को लिया गया गोद, दी गई पोष्टिक आहार

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 3, 2025  |  6:14 PM

413 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
इक्कीस टीबी रोगियों को लिया गया गोद, दी गई पोष्टिक आहार WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला सीएचसी पर सोमवार को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम आयोजन किया गया। सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ शेष कुमार विश्वकर्मा के आह्वान पर स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कर्मचारी , प्राइवेट चिकित्सक तथा समाजसेवी सीएचसी पहुंचे और टीबी से ग्रसित 21 मरीजों को गोद लिया तथा टीबी मरीज को पौष्टिक आहार व आवश्यक सामग्री दिया और जागरूक किया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

कार्यक्रम में पहुंचे रामकोला नगर के लोकप्रिय डा0 शिवाजी राव ने टीबी के चार मरीजों,लक्ष्मीगंज के चौकी प्रभारी शिवम कुमार द्विवेदी ने एक मरीज, देवरिया बाबू के प्रधान प्रतिनिधि राणा सूर्य प्रताप सिंह , सतीश कुमार मौर्य( प्रधान धोधरही) तथा समाजसेवी राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं श्रीराम सिंह कुशवाहा के द्वारा टीवी के एक-एक मरीज तथा न्यू सारा हॉस्पिटल के डॉक्टर दानिश अंसारी के द्वारा टीवी के तीन मरीजों,आर के होम्यो क्लीनिक लक्ष्मीगंज के डॉ मनीष कुमार शर्मा एवं करन यादव और चित्रांश पैथोलॉजी द्वारा टीवी के तीन-तीन मरीजों को गोद लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान सीएचसी के डॉ रजनीश श्रीवास्तव एवं डॉक्टर ए0 के0 गुप्ता के द्वारा सभी निक्षय मित्रों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीबी रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए जन सहभागिता एवं जागरूकता बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक राम प्रकाश गौतम ने कहा कि टीबी मरीजों को हम अपेक्षित न करें बल्कि उनका सहयोग कर टीबी रोग को जड़ से समाप्त करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। कार्यक्रम के दौरान एल टी बृजेश त्रिपाठी, एक्स रे तकनीशियन शिव नारायण सिंह, राजेश शर्मा के अलावा टीबी के मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking