News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushiangar Police: खड्डा स्टेशन पर भटक कर आया मासूम, पुलिस ने संवेदना दिखा उसके मां से मिलाया

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 9, 2022  |  6:11 PM

1,286 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushiangar Police: खड्डा स्टेशन पर भटक कर आया मासूम, पुलिस ने संवेदना दिखा उसके मां से मिलाया WhatsApp
Responsive image
  • कप्तानगंज से भटकर आये 4 साल के मासूम बच्चे को खड्डा पुलिस ने उसकी मां को किया सुपुर्द

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा रेलवे स्टेशन पर भटककर आये एक मासूम को खड्डा पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए खड्डा थाने पर लाकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची मां को पुलिस ने हवाले कर दिया। बच्चे को पाकर मां का चेहरा खिल उठा व पुलिस को बारम्बार धन्यवाद दिया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

बताते चलें कि ग्राम कठकुईयां थाना कुबेरस्थान की अतवारी देवी पत्नी उमेश दोनों आंख से अंधी है। वह कप्तानगंज रेलवे स्टेशन के ईर्द- गिर्द रहकर भिक्षाटन कर जीविकोपार्जन करती है। उसका चार वर्ष का मासूम बेटा टिकुली किसी तरह भटकते हुए खड्डा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। सूचना पर कस्वा इंचार्ज रमाशंकर सिंह यादव स्टेशन से बच्चे को थाने लेकर आये। विभिन्न सूचना तंत्रों सहित वाट्सएप पर ग्रुपों में बच्चे की तस्वीर शेयर कर उसके खड्डा थाने में होने की जानकारी शेयर की।

इस बात का पता उसकी मां को हो गया और सूचना पर पहुंची मां अतवारी देवी बच्चे को पुछते खड्डा थाने पहुंची जहां पुलिस ने बिछड़े मां-बेटे को मिलवाकर उसे सुपुर्द कर दिया। बच्चे को सही सलामत पाकर मां के चेहरे पर खुशी के आंसू छलक पड़े वहीं पुलिस को बारम्बार धन्यवाद देते हुए मां अपने बसेरे की ओर चल पड़ी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking