Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें• चलती ट्रेन में यात्री का मोबाइल उड़ाया, महिला का पर्स भी किया था पार; जीआरपी ने दबोचा• सेवरही में परिजनों को बाहर से बंद कर लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर सवाल• हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार
Advertisement

IPS Dhawal Jaiswal/तस्करों का किला ढहाने वाले और ऑपरेशन लगड़ा चलाने वाले कुशीनगर के SP “धाकड़” धवल को मिलेगा गोल्ड मेडल

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Aug 14, 2023, 4:07 PM IST • अब तक 249 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। तस्करों और अपराधियों को उनके भाषा में समझते हुए गिरफ्तार कर उनकी संपत्ति को फ्रीज कराने वाले जिले के एसपी धवल जायसवाल को शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक की ओर से गोल्ड मेडल से नवाजा जायेगा। आपको बता दे, अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़कर उन्हे मुंह की खाने को मजबूर करने, एनकाउंटर करवाकर आपरेशन लगड़ा को अनवरत जारी रखने वाले कुशीनगर के एसपी धाकड़ धवल को स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा। एसपी ने जब से जिले की कमान संभाली हैं तभी से लगातार अपराधियों के खिलाफ एक से बढ़कर एक एक्शन ले रहे हैं। पुलिस ने ज्यादातर अपराधियों को सलाखों के पीछे फेंक दिया है। एसपी के सफल रणनीति के चलते ही जिले में अपराध नियंत्रण में है। उनके इसी कार्यशैली के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।

जनता के समक्ष है काफी प्रशांत

दरअसल आईपीएस अधिकारी धवल जायसवाल को जिले के लोग उनके कार्यशैली के वजह से “धाकड़ धवल” नाम से पहले ही नवाज चुके है और इसका वजह है की वह काम के प्रति हमेशा काफी सजग रहते हैं। कर्तव्यनिष्ठा की वजह से वह अपनी अलग पहचान रखते हैं। जिसके चलते उनके दरवाजे सदैव जनता की सेवा के लिए खुले रहते हैं। अब उन्हें उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक की से गोल्ड मेडल से नवाजा गया है। इस पर जिले के नेता और व्यापारियों के साथ साथ आम जान ने भी बधाई दी है।

Advertisement

आपको बता दे, कुशीनगर के कप्तान धाकड़ धवल को बेहतर व उत्कृष्ट सेवाओं के लिएशौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक की ओर से गोल्ड मेडल के लिए चयनित होने पर पुलिस महकमे के साथ साथ आम जनता में भी हर्ष का माहौल है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेहतर व उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न मेडल से अफसर व कर्मियों को सम्मानित किए जाने को चयनित किया जाता है।

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi