अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अपने कर्तव्य निष्ठा से चर्चा में रहने वाले पिपराइच चीनी मिल के जीएम अरविन्द कुमार ने शनिवार वार को अपने पत्नी सौम्या के साथ पिपराइच उपनगर के सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण किया।ठंड से ठिठुर रहे जरूरत मंदों में कंबल वितरित किया तथा भूखे सो रहे लोगों को भोजन की व्यवस्था की। समाज में दंपती के उदार ह्रदय की चर्चा हो रही है।
जानकारी अनुसार शनिवार रात जीएम अरविन्द कुमार, पत्नी सौम्या,जीएम केन श्रीधर दूबे चीनी मिल के अपने अन्य सहयोगियों के साथ बीती रात पिपराइच रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड, चूंगी तिराहा,संकट मोचन हनुमान मंदिर रेलवे परिसर आदि सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण किया। खुले आसमान आदि जगहों पर ठिठुर रहे लोगों का हाल जाना।इस दौरान ठिठुर रहे लोगों को कंबल दिया।तथा भुखे लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई ।
इस दौरान मौजूद लोग बिकाऊ विश्वकर्मा, खेदन यादव, आदि ने इस कार्य की सराहना की । आशीर्वाद देते हुए कहा कि अन्य लोगों को भी समय समय पर पीड़ित समाज का दुःख बांटने के लिए आगे आना चाहिए।
हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…
तमकुहीराज (कुशीनगर)। गांव के श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत और भूमि…
कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…
हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…