कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार के सशक्त नेतृत्व में थाना कसया पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब निर्माण के एक बड़े अड्डे को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण में जनपद भर में अवैध शराब के निर्माण, निष्कर्षण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध सघन अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार के नेतृत्व में थाना कसया एवं आबकारी विभाग की संयुक्त पुलिस टीम ने थाना कसया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैसहा हेतिमपुर के समीप दबिश दी। दबिश के दौरान अवैध शराब उत्पादन का सक्रिय स्थल चिन्हित किया गया, जहां से लगभग 7 कुन्तल (700 किलोग्राम) लहन तथा 5 अवैध शराब भट्टियाँ बरामद की गईं। संयुक्त टीम ने मौके पर ही सभी लहन एवं भट्टियों को विधिवत नष्ट कर दिया।
क्षेत्राधिकारी कुन्दन कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कसया क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्यवाही करने वाली टीम में कुन्दन सिंह क्षेत्राधिकारी कसया, अरुण कुमार आबकारी निरीक्षक कसया (मय टीम),अभिनव मिश्रा थानाध्यक्ष, थाना कसया,रूद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक, थाना कसया,सुजीत कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक, थाना कसया, बरूणेश उपाध्याय, उप निरीक्षक, थाना कसया,बन्दना खरवार, महिला कांस्टेबल, थाना कसया,आरती देवी, महिला कांस्टेबल, थाना कसया,अंकिता सिंह, महिला कांस्टेबल, आबकारी पुलिस कसया शामिल रहे।
क्षेत्राधिकारी कुन्दन कुमार के नेतृत्व में हुई इस प्रभावी कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कुशीनगर पुलिस अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है, और आने वाले दिनों में ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा।
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…