News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश, एक अदद पिकप वाहन से 50 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 28, 2024  |  12:58 PM

171 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश, एक अदद पिकप वाहन से 50 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद WhatsApp
Responsive image
  • बिहार प्रांत को ले जाने के फिराक में थे तस्कर, सालिकपुर चौकी पर शराब सहित पिकप बरामद
  • दो तस्कर पकड़े गए, मुकदमा दर्ज
  • बरामद वाहन सहित शराब की कीमत 15.5 लाख

खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेशचन्द भट्ट के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना खड्डा पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान दो शराब तस्करों को पिकप वाहन से बिहार ले जाए जा रहे अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

थानाध्यक्ष खड्डा अनिल सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय यादव, कांस्टेबल शशिकेश गोस्वामी, शिवानन्द सिंह, हेड कांस्टेबल दीपू कुंवर, रणजीत यादव, अरविन्द गौड चौकी सालिकपुर में चेकिंग के दौरान एक पीकप वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमें 50 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम अक्षय कुमार पुत्र सत्यवान निवासी ग्राम मलार थाना पिल्लूखेड़ा जनपद जिन्द हरियाणा एवं दूसरे की पहचान संतोष कुमार यादव पुत्र स्व. उपेन्द्र यादव निवासी ग्राम मछौरा यादवपुर थाना फेकला जिला दरभंगा बिहार के रूप में हुई। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिकप वाहन नं0 HR 46G 3135 से ले जायी जा रही अवैध चण्डीगढ निर्मित अंग्रजी शराब बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु.अ.सं. 427/24 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वाहन सहित अवैध अंग्रेजी शराब की कुल कीमत लगभग 15 लाख 50 हजार बताई जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking