खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड पर खड्डा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे समपार फाटक के समीप बिहार से गोरखपुर की ओर जाने वाली डीसीएन मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। इससे खड्डा कस्बे के दोनों समपार फाटक बंद रहा। घंटों फाटक बंद होने से फैक्ट्री पर गन्ना लेकर आने जाने सहित साधनों का लंबा जाम लग गया। पनियहवा से इंजन मंगाने के कवायद में रेल प्रशासन जुटा हुआ है।
शनिवार की सायं बिहार से गोरखपुर की ओर जाने वाली डीसीएन मालगाड़ी खड्डा रेलवे स्टेशन से ज्यों आगे बढ़ी, अचानक पश्चिमी समपार सोहरौना ढाला पर ही इंजन फेल हो गया। इस कारण सुभाष चौक के पास का भी रेलवे फाटक बंद रहा। रेल सूत्रों के अनुसार लगभग घंटे भर से ऊपर ट्रेन खड़ी रही। दोनों समपार के बीचोंबीच खडी ट्रेन से आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया। गन्ना लेकर फैक्ट्री पर जाने व वापस आने वाले वाहनों का लंबा जाम लग गया जिससे कुछ समय के लिए वाहन लेकर लोग दोनों समपार फाटक पर आ जाकर परेशान दिखे।
पैदल यात्रियों को इस पार से उस पार आने जाने में भारी दुश्वारियां उठानी पड़ी। रेल प्रशासन पनियहवा से इंजन मंगाने की कवायद में जुटा हुआ है। खबर लिखे जाने तक अभी मालगाड़ी यथास्थान खराब अवस्था में खड़ी रही।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…