News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के विरुद्ध छेड़छाड़, अपराधिक धमकी, मारपीट का अभियोग दर्ज

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 29, 2024  |  7:32 PM

93 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के विरुद्ध छेड़छाड़, अपराधिक धमकी, मारपीट का अभियोग दर्ज WhatsApp
Responsive image
  • परीक्षा देकर लौट रहे भाई बहनों के साथ हुई घटना

खड्डा/कुशीनगर। महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा में कार सवार लोगों ने परीक्षा देकर घर लौट रहे भाई- बहन से मारपीट की। विरोध करने पर छेड़छाड़ कर गलत नियत से धमकी दी। भाई को गुमराह कर अपहरण कर रखा गया। खड्डा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन ज्ञात और दो अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने...

हनुमानगंज थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया था कि 30 अगस्त को उनका बेटा और बेटी बाइक से गोरखपुर से परीक्षा देकर लौट रहे थे कि रास्ते में महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में कार सवार लोगों ने ओवरटेक कर लड़की के साथ छेड़छाड़ की, भाई के विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की। आस पास के लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि 3 सितम्बर को पीड़ित का बेटा खड्डा कस्बे में कोई सामान खरीदने गया था लेकिन घर नहीं लौटा, तो थक हारकर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी दरम्यान 22 सितम्बर को बेटा वापस लौटा और बदहवाश की स्थिति में कार सवारों द्वारा अपहरण किए जाने की बात बताई।

न्यायालय के आदेश पर खड्डा थाने पर भास्कर सिंह, भागवत सिंह, रोहिणी सिंह निवासी मुहल्ला शिवनगर नगर पालिका महराजगंज एवं दो अन्य अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तीन ज्ञात एवं दो अन्य के विरुद्ध अपराधिक धमकी, छेड़छाड़ सहित अन्य गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking