News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ युवा उत्सव कार्यक्रम, होनहारों की प्रतिभाओं ने मनवाया लोहा

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 20, 2024  |  8:26 PM

187 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ युवा उत्सव कार्यक्रम, होनहारों की प्रतिभाओं ने मनवाया लोहा WhatsApp
Responsive image
  • सांसद विजय दुबे, विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को किया पुरस्कृत

खड्डा/कुशीनगर। सरस्वती देवी महाविद्यालय खड्डा में बुधवार को युवा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के स्कूलों के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली छात्र/ छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इसमें प्रमुख रूप से भाषण, युवा चित्रकार, युवा लेखक, मोबाइल फोटोग्राफी, विज्ञान प्रदर्शनी एवं एकल व समूह गीत एवं नृत्य की प्रतियोगिताएं हुईं। अब्बल छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे एवं विधायक खड्डा विवेकानंद पाण्डेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने अपनी कुशाग्र प्रतिभा से निर्णायक मण्डल को चकित कर दिया। नेहरू युवा केंद्र कुशीनगर, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल तथा युवा कल्याण विभाग कुशीनगर की ओर से आयोजित इस युवा उत्सव कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं प्राचार्य सरस्वती देवी महाविद्यालय ने अतिथिगण का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। आयोजन में विभिन्न इंटर कॉलेज के प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह से प्रतिभाग किया। विजेता प्रतिभागियों को सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक विवेकानंद पाण्डेय, महाविद्यालय के प्राचार्य दीपक मिश्र जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार, अजय गोविन्द राव शिशु आदि ने पुरस्कृत एवं सम्मानित किया।

विजेता प्रतिभागी अगले चरण में मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय पांडेय, नत्थू विश्वकर्मा, डॉ सी. वी. सिंह सेंगर, सत्यम तिवारी, कुलदीप पांडेय, डॉ. एन. टी. खान, प्रवक्ता सुमंत पाण्डेय, रवि प्रजापति, जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार, प्रभारी आदर्श नायक, युवा कल्याण अधिकारी खड्डा ऋषिकेश यादव, कु.सत्यम तिवारी, शशिप्रभा सिंह, आदित्य चंद, विवेक गोंड, आदर्श नायक आदि मौजूद रहे। संचालन प्रवक्ता शिवम पाण्डेय ने किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking