News Addaa WhatsApp Group Join करें

खेत में खनन रोकने गये पत्रकार पर डम्फर से कुचलने का किया प्रयास

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jun 8, 2025  |  5:05 PM

129 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खेत में खनन रोकने गये पत्रकार पर डम्फर से कुचलने का किया प्रयास
  • रात के अंधेरे में खनन माफिया द्वारा पत्रकार के खेत में जबरन निकाला जा रहा था मिट्टी

सुकरौली/कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सुकरौली नगर पंचायत के एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार के खेत में शनिवार की रात बगैर पूछे खनन माफिया द्वारा अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा था। खेत से मिट्टी खनन की जानकारी होते ही रोकने पहुंचे पत्रकार पर खनन माफिया द्वारा डम्फर से कुचलने का प्रयास किया । किसी तरह से भाग कर पत्रकार ने अपनी जान बचाई ।

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

हाटा तहसील के सुकरौली नगर पंचायत के वार्ड न. 2 रामजानकी नगर निवासी पत्रकार के खेत में शनिवार की रात बगैर पूछे अवैध मिट्टी खनन माफिया द्वारा मिट्टी खनन किया जा रहा था। जानकारी होने पर पहुंचकर पत्रकार ने बिना सूचना खेत से मिट्टी निकालने का कारण जानना चाहा। साथ ही मिट्टी लदी डम्फर को रोकने का प्रयास किया तो डम्फर चालक द्वारा कुचलने का प्रयास करते हुए भाग निकला । वही रात को ही घटना की जानकारी होते ही आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित पत्रकार ने रविवार को हाटा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अवैध मिट्टी खनन कर रहे खनन माफिया पर कार्रवाई की मांग की है।
इस प्रकरण मे हाटा कोतवाल रामसहाय चौहान ने कहा कि

घटना की तहरीर मिली है। पुलिस मामलें की जांच कर जल्द ही इस मामलें में खनन कर रहे जेसीबी व डम्फर संचालक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking