सुकरौली/कुशीनगर। विकास खण्ड सुकरौली खण्ड शिक्षा अधिकारी जया राय ने अपार आईडी से संबन्धित मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्रबंधक/ प्रधानाचार्य के साथ बैठक किया। जिसमें अपार बनाने से संबन्धित जोर दिया और ऑनलाइन करने पर होने वाली समस्या का हल बताया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा की तीन फरवरी से पहले सभी विद्यालय अपार आईडी बना ले सरकार का विशेष निर्देश है। अगर जो विद्यालय अपार आईडी नहीं बना रहे उनके विरुद्ध कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि यू डायस या अपार आईडी से संबन्धित किसी तरह की समस्या के समाधान के लिए बीआरसी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। लेकिन हर हाल में अपार आईडी बनना चाहिए। अपार आईडी कक्षा एक से लेकर सभी तरह के शैक्षिक रिकार्ड का ऑनलाइन विवरण अपार आईडी में दर्ज होगा, जिसके लिए शिक्षा विभाग पूरा जोर लगा रहा है।
यू डाइस प्लस पोर्टल के माध्यम से ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार आईडी) सृजन का कार्य विद्यालयो में किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित छात्र के माता-पिता या अभिभावक से सहमति पत्र लेने के बाद कार्य को पूर्ण किया जाना है। इस बैठक में निजी विद्यालयो के कई प्रबंधक और प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…