News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज में बेखौफ बदमाशों का तांडव: 10 मिनट में दो जगह फायरिंग, दहशत में लोग

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 7, 2026  |  3:34 PM

684 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज में बेखौफ बदमाशों का तांडव: 10 मिनट में दो जगह फायरिंग, दहशत में लोग WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले के थाना कप्तानगंज क्षेत्र के कस्बा में बीती रात बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। महज 10 मिनट के अंतराल में दो अलग-अलग स्थानों पर कुल 5 राउंड गोलियां चलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश रात करीब 11 बजे कस्बा क्षेत्र में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने वार्ड नंबर 3 के सभासद मोहम्मद आरिफ के आवास को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ 3 राउंड फायरिंग की। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के लोग सहम गए और घरों में दुबक गए।
लोग अभी कुछ समझ ही पाते कि बदमाश वहां से निकलकर सीधे किसान चौक पहुंचे, जहां उन्होंने समाजसेवी विक्की मद्धेशिया के कमरे पर 2 राउंड फायरिंग कर दी। लगातार दो जगहों पर हुई इस वारदात से पूरे कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों बदमाश एक ही बाइक पर सवार थे और उन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बड़ी आसानी से फरार हो गए। महज 10 मिनट के भीतर हुई इन घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिस तरह से बदमाशों ने सरेआम फायरिंग की, उससे साफ है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है।

आपके लिए और..- साइबर ठगों से बचाव के गुर, बेटियों को करियर का...

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस द्वारा बदमाशों की तलाश के लिए इलाके में छानबीन और संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। हालांकि, इस सनसनीखेज घटना के बाद एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking