News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: एक दिवसीय कृषि निवेश मेला व किसान जागरूक गोष्ठी का हुआ आयोजन

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 26, 2024  |  5:03 PM

40 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: एक दिवसीय कृषि निवेश मेला व किसान जागरूक गोष्ठी का हुआ आयोजन

कप्तानगंज/कुशीनगर। विकास खण्ड कप्तानगंज परिसर में शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय कृषि निवेश मेला व किसान जागरूक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष यशवन्त सिंह उर्फ अतुल सिंह ने कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने लिए तकनीकी विधि से खेती करने पर जोर दे रही है तथा किसानों को व्यवसायिक खेती के प्रति अनुदान दिया जा रहा है।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

इसी क्रम में कृषि वैज्ञानिक डा.विनय मिश्रा ने किसानों को उन्नतिशील बीजों का उपयोग तथा फसलों की बेहतरीन सिंचाई पर जोर देते हुए पराली न जलाने का सुझाव दिया। इसके उपरांत खण्ड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार शुक्ला ने कहा कि किसानों को आय बढ़ाने के लिए कृषि योजनाओं की जानकारी समय समय पर होनी चाहिए तथा आज वर्तमान समय में मोटे अनाज की भी किसान भाइयों को बुवाई करना चाहिए। अन्त में एडीओ एजी बृजेश तिवारी ने किसानों को रबी के फसलों की बुवाई का समय उत्पादन व अनुदान के विषय में विस्तृत जानकारी दी।अन्त में उपस्थित किसानों में मुख्य अतिथि द्वारा सरसों,मंसूर,मटर, चना आदि रबी फसलों का मिनी किट वितरण गया।

इस दौरान डा.के पी सिंह, नरेन्द्र मिश्रा, ओम प्रकाश गुप्ता,प्रमोद सिंह एडीओ आई एस बी,प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश सिंह, गोदाम इंचार्ज हेमन्त कुमार,राणा प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र सिंह ,संदीप कुमार,विजय शंकर सिंह, ग्राम प्रधान प्रेम सागर सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा,सत्येन्द्र सिंह,गौतम सिंह, राजेन्द्र सिंह सहित विकास खण्ड के किसान व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking