News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: 1001 कन्याओं ने गाजे बाजे के साथ निकाला महायज्ञ का विशाल कलश यात्रा

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 29, 2024  |  7:27 PM

261 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: 1001 कन्याओं ने गाजे बाजे के साथ निकाला महायज्ञ का विशाल कलश यात्रा WhatsApp

कप्तानगंज/कुशीनगर। नगर में स्थित मां दुबौली देवी स्थान पर नौ दिवसीय शतचण्डी महायज्ञ का विशाल कलश यात्रा 1001कन्याओं द्वारा गाजे बाजे,झांकी के साथ नगर के विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ियों द्वारा अपने करतब दिखलाते हुए निकला। कलश यात्रा में जय श्रीराम के जयघोष से पूरा नगर भक्ति मय हो गया।

आपके लिए और..- चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…”...

शुक्रवार को कलश यात्रा मां दुबौली स्थान से वैदिक मंत्रोच्चार के उपरांत कलश यात्रा ग्राम सभा पटखौली,मेहड़ा,पिपरा बौलिया होते हुए चकबंदी चौंक, आजाद चौक शुक्र की बाजार होते हुए राम जानकी घाट पहुंचा जहां विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के उपरांत कलश में जल भरकर पुनः सुभाष चौक होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचा जहां कलश को स्थापित किया गया।
श्री शतचण्डी महायज्ञ के व्यवस्थापक शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया कि यह यज्ञ 29 शुक्रवार से प्रारम्भ होकर 7 अप्रैल दिन रविवार को पूर्णाहुति व भण्डारे के साथ संपन्न होगा। साथ ही दिनांक 30 मार्च दिन शनिवार से पूर्णाहुति तक सायंकाल 7 बजे से बाल विदुषी कथा वाचिका अनुष्का पाठक का श्री राम कथा होगा।

कलश यात्रा में सम्मिलित मंदिर की पुजारी लक्ष्मी देवी,उदय मद्धेशिया, सुरेश जयसवाल, आनन्द रौनियार,डब्लू बाबा, परमजीत सिंह, आनन्द रौनिहार, रवि तिवारी,विजय कुशवाहा सहित काफी संख्या गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन
गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन

हाटा कुशीनगर | स्थानीय विकास खंड के रामपुर पौटवा में गूंजी गौमाता सम्मान के…

चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”
चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”

कुशीनगर । जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं…

एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर घर से ले…

तमकुहीराज एसडीएम की निगरानी में राजस्व टीम कर रही भौतिक सत्यापन, पात्र किसानों को मिलेगा नियमानुसार कृषि अनुदान
तमकुहीराज एसडीएम की निगरानी में राजस्व टीम कर रही भौतिक सत्यापन, पात्र किसानों को मिलेगा नियमानुसार कृषि अनुदान

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों के नुकसान का आकलन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking