कप्तानगंज/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएमओ सुरेश पटरिया व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज अधीक्षक डा0 रितेश कुमार सिंह द्वारा आशाओं में स्मार्ट मोबाइल फोन वितरण किया गया।
शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शासन द्वारा उपलब्ध कराये गये स्मार्ट फोन को सीएमओ व स्वास्थ्य अधीक्षक डा.रितेश कुमार सिंह द्वारा आशाओं में वितरण किया गया। वितरण के उपरान्त सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आशाओं के पास मोबाइल फोन हो जाने से कार्य में तेजी आयेगी,तथा समय से सूचनाओं को आदान प्रदान करने में सुविधा होगी। और एकत्र डाटा को आशा बहुएं अपने घर से ही आन लाइन भेज सकती है। इस प्रकार डिजिटल कार्यों को देखते हुए इनके हाथों में स्मार्ट फोन होना आवश्यक था। जिसे शासन द्वारा मूर्त रूप दिया जा रहा है।
इस दौरान डा.परवेज आलम, डा.उमेश चन्द्र यादव, डा.रेनू मिश्रा, संदीप गौड़,आशुतोष पटेल,धर्मेंद्र यादव, नीरज प्रदीप मिश्र तथा आशाएं अनीता देवी विंदू देवी कमलावती देवी रमावती देवी कमलावती आदि उपस्थित रहीं।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…