News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: खाद की किल्लत से किसान परेशान

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 2, 2022  |  7:55 AM

1,642 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: खाद की किल्लत से किसान परेशान WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र में खाद की भारी किल्लत किसान खाद के लिए दर दर भटक रहे है जब कि रबी के बुवाई का सबसे महत्वपूर्ण समय है यदि कहीं किसी सहकारी सेवा समिति,पीसीएफ पर खाद होने की भनक जैसे ही किसानों को लगती है सुबह होते ही सैकड़ों किसानों की भीड़ एकत्रित हो जाती है,एक -दो बोरे खाद के लिए किसानों कई घंटे खड़ा होना पड़ता है। कभी कभी तो आधे से अधिक किसानों को कतार में होने के वावजूद भी निराश होकर घर लौट बैगर खाद लिए घर इजाना पड़ता है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

मालूम हो कि यह समय रबी के फसल के़ बुवाई का महत्वपूर्ण है, जिसमें किसानों को लिए खाद व बीज बुवाई के लिए अति आवश्यक है। लेकिन आज के तारीख में किसान सहकारी समित कप्तानगंज भड़सर, पचार,बड़हरा,बोदरवार, कहीं पर भी भी डी.ए.पी,एन पी.के,यूरिया,खाद उपलब्ध नहीं है वहीं कप्तानगंज कृर्षि रक्षा ईकाई पर गेहूँ का बीज भी उपलब्ध नहीं है। जिसकों लेकर किसान दर दर भटक रहे है। वहीं निजी खाद व बीज ब्रिकेता मनमाने दाम पर किसानों से बेच रहे है। जिससे किसानों का शोषण हो रहा है। वहीं निवासी रामनरेश भड़सर का कहना कि हम खाद के अभाव में खेत की बुवाई नहीं कर पा रहे है अगर खाद मिल जाती तो खेत की बुवाई समय से हो जाती। वहीं खभराभार के किसान कन्हैया ने बताया कि मेरे खेत की बुवाई खाद के अभाव में नहीं हो पा रहीं है। राजमंदिर निवासी लालमन साहनी ने बताया कि खाद न मिलने से हम किसान काफी परेशान है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking