News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: पत्रकार देश व समाज का आइना होता है- विजय दुबे

Farendra Pandey

Reported By:

May 30, 2022  |  9:08 PM

813 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: पत्रकार देश व समाज का आइना होता है- विजय दुबे WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। देश के सचेत व समाज के मार्ग दर्शक के रुप में लोक त्रंत्र के मजबूती में पत्रकारों का विषेश योगदान होता है। वहीं जनता हर पहलूओं से जब थक जाती है तो आश लगाए उम्मीद भरी आशाओं को पत्रकार के पास जाती है। पत्रकारों का प्रत्येक दिनचर्या जोखिम भरा जीवन होता है।इनकी जीवन संयासी से कम नहीं आका जा सकता है। अगर कोई निःस्वार्थ भाव से काम करता है, तो वह पत्रकार होता है। जिस तरह से वैश्विक महामारी कोरोना के समय जब बड़े बड़े नेता, उद्योग पति, समाजसेवी डर के मारे बाहर नहीं निकलते थे, उस वक्त पत्रकार अपनी जान जोखिम में डाल कर पत्रकारिता किये।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

उक्त बातें सोमवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर भाजपा नेता हरेराम गुप्त के आवास पर कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे पत्रकार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने इस मौके पर कहा कि वाकई पत्रकार देश का वह स्तम्भ है जिसके बिना देश या समाज का निर्माण नहीं हो सकता। वहीं कप्तानगंज के ब्लाक प्रमूख विशाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार किसी भी मौसम के प्रवाहृ किये दिन रात एक करके समाचार पत्रों के माध्यम से देश की सेवा में असाधारण योगदान है वहीं साहित्यिक को सजोने में भी इनकी महत्व कम नहीं है।

इस मौके, जय प्रकाश उपाध्याय आनन्द मिश्र, रामगोपाल गुप्ता, संजय यादव, बैजनाथ गुप्त, संतोष जयसवाल, पंजावी बाबा, बैजनाथ कसौधन , संध्या गुप्ता, सुषमा शर्मा आदि नेताओं ने पत्रकारिता दिवस पर अपनी बातें रखीं। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित पत्रकारों को पत्रकारों को सांसद ने स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। संचालन पत्रकार दिनेश यादव ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगासागर गुप्त ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक हरेराम गुप्त ने आगन्तुकों को आभार व्यक्त किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking